फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीजन की सबसे ठंडी रही बुधवार की रात, 9 दिसंबर को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री पर पहुंच गया है। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 9 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना है। वहीं फिर से घना कोहरा छाएगा। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 4 दिसंबर को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जो वीरवार को आगे निकल गया। इसके साथ ही हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आई है। अभी दो दिन और तापमान गिरेगा। फिर 9 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने से पहले तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इस विक्षोभ के असर से मध्य पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे प्रदेश के जीटी बेल्ट के जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं होगा। इन क्षेत्रों में सिर्फ हल्की बादलवाही हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड अपने रंग दिखाएगी।


रात के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट
बुधवार रात के तापमान में मंगलवार के मुकाबले 3.9 डिग्री की गिरावट आई और यह 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। इस दौरान मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। साथ में तेज गति से हवाएं भी चलीं। मगर धूप निकलने के कारण इन हवाओं का ज्यादा असर नहीं दिखा, लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड का अहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें