भव्य बिश्नोई की शादी के लिए आयोजन स्थल पर जायजा लेने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को सड़कों के साथ-साथ घरों की छत पर भी तैनात किया गया है। वीवीआईपी दौरे को लेकर अनाज मंडी को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। आदमपुर में 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। इसके अलावा जगह-जगह क्रेन भी रहेंगी। जाम की स्थिति में क्रेन के जरिये वाहनों को निकाला जाएगा।
हलवे की कढ़ाई चढ़ेगी रात को...
सोमवार देर रात को आदमपुर में भारी संख्या में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए हलवे की कढ़ाई चढ़ाई जाएंगी। गर्मागर्म हलवा, गर्म जलेबी खिलाकर मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।
रात को सब्जियाें को उबाल कर कच्चा तैयार किया जाएगा। सब्जियों को तड़का सुबह 6 बजे से देना शुरू किया जाएगा। कढ़ी के लिए सैकड़ों ड्रम लस्सी का इंतजाम किया गया है। मिठाइयां स्टालों पर सुबह 5 बजे ही लगनी आरंभ हो जाएगी। सुबह 10 बजे खाना आरंभ कर दिया जाएगा।
आदमपुर से लेकर हिसार तक होटल बुक..
बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए आदमपुर की सभी धर्मशालाओं और मेरिज पैलेस को भी बुक किया गया है। बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सर्दी को देखते हुए धर्मशालाओं में गर्म पानी की भी व्यवस्था भी की गई है। जिन लोगों के पास कार्ड नहीं पहुंचा उनके पास देर रात तक कार्ड पहुंचाने का काम जारी रहा। कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिये भी अपील की है कि उन्होंने हर घर तक कार्ड पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यदि फिर भी किसी के पास कार्ड नहीं पहुंचा तो वे इसे अन्यथा न लेते हुए कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे।