फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई

विज्ञापन
आदमपुर मंडी... गांव चुली बागड़ियान में बाल विवाह रूकवाने पहुंची जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीत - फोटो : Hisar
विज्ञापन
गांव चूली बागड़ियान में वीरवार को जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी व उनके सहायक सचिन मेहता ने दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई। सचिन मेहता ने बताया कि जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी को लिखित शिकायत मिली थी कि गांव चूली बागड़ियान में दो नाबालिग लड़कियों की शादी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बबीता चौधरी व सहायक सचिन मेहता आदमपुर पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे तो राजस्थान के जोधपुर के एक गांव से बरात पहुंच चुकी थी। बबीता चौधरी ने लड़कियों के पिता से उनकी उम्र का सुबूत मांगा तो उनमें लड़कियों की आयु करीबन 17 व 15 वर्ष मिली। इस पर अधिकारियों ने दोनों नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवा दी और उनके पिता ने लिखित में दिया कि जब तक इनकी 18 वर्ष नहीं हो जाएगी, तब तक वह उनकी शादी नहीं करेंगे। इस दौरान गांव के सरपंच प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति व आदमपुर पुलिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें