फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 फरवरी तक मौसम रहेगा खुष्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद अब प्रदेश में नौ फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा कहीं-कहीं अलसुबह व देर रात धुंध छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार तड़के हुई बारिश के बाद धुंध के साथ शुक्रवार सुबह की शुरुआत हुई। धुंध के कारण सुबह दृश्यता भी घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई। सुबह 10 बजे मौसम साफ हो गया और कुछ ही देर में धूप निकल आई। हालांकि बारिश के कारण मौसम में ठंडक रही। दिन ढलने के साथ ही ठंड और बढ़ गई। शुक्रवार को दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी व रात के तापमान में करीब 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इस दौरान अधिकतम तापमान 20.0 व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों का तापमान
जिला - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 20.8-5.3
हिसार - 20.4-7.2
करनाल - 19.2-5.2
नारनौल - 22.5- 4.5
रोहतक - 18.7- 6.8
सिरसा - 19.4- 6.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें