फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आज से प्रदेश में बदलेगा मौसम, 11 अक्तूबर तक बारिश के आसार, यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 06 Oct 2022 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रदेश में 11 अक्तूबर तक बारिश की संभावना भी जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो व ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
रोहतक में बारिश। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्री तूफान नोरू की वजह से बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम में होने वाले बदलाव से प्रदेश में 11 अक्तूबर तक बारिश की संभावना भी जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो व ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि समुद्री तूफान के असर से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके गुरुवार को उत्तराखंड में प्रवेश करने की संभावना बन रही है। इस बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से एक टर्फ रेखा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पूर्वी हिस्से पर बनेगी। इस कारण से कम दबाव का क्षेत्र हरियाणा तक नहीं पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें : Haryana: यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला
विज्ञापन


इसके मध्य प्रदेश से ही मुड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड और नेपाल की तरफ जाने की संभावना बन रही है। हालांकि इसके प्रभाव से से 6 से 11 अक्तूबर हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और एनसीआर व दिल्ली पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 
विज्ञापन


वहीं, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। शेष हरियाणा में इस दौरान बादलवाही या कुछ स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां होंगी। हरियाणा के पश्चिमी हिस्से में इसका प्रभाव न के बराबर रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें