फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather Update: न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, सुबह धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

Tue, 10 Jan 2023 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके असर से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
हिसार में सुबह पड़ी धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा कई जिलों में सुबह जल्दी ही सूर्य ने दर्शन दे दिए। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3.8 से 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 2.1 से 8.9 डिग्री सेल्सियस था। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके असर से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 12 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 12 व 13 जनवरी को प्रदेश के पंजाब से सटे इलाकों में हल्की बारिश और बाकी हिस्सों में बूंदबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें