फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Haryana: दिन में कड़ाके की ठंड की संभावना कम, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट

Mon, 18 Dec 2023 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

23 दिसंबर को सक्रिय होने वाले एक और पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
सुबह के समय गेहूं के खेतों में छाया हल्का कोहरा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधा दिसंबर बीत चुका है, लेकिन अभी तक कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। 23 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में हरियाणा में दिन के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम है। 20 व 21 दिसंबर को प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है, इसको लेकर भारत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस बार हरियाणा में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। उत्तरी पश्चिमी हवाओं में नमी की कमी के कारण कोहरा और कोल्ड डे भी देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह से शाम तक चमकदार धूप खिलने से दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट भी नहीं आ रही है।

23 दिसंबर को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण फिर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस तरह दिसंबर में दिन में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन


औसत न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, महेंद्रगढ़-यमुनानगर सबसे ठंडे
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 5.8 से 9.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ और यमुनानगर में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 25.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बदला मौसम, बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से मैदानी इलकों में ठिठुरन बढ़ गई है। खासतौर पर पहाड़ से सटे मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अभी दो दिन शीतलहर की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। लेकिन दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत उत्तर पश्चिम भारत में उसका ज्यादा असर दो दिन बाद देखने को मिलेगा। दो दिनों तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। 22 दिसंबर के बाद सर्दी बढ़ सकती है।

हरियाणा के जिलों का तापमान
जिला न्यूनतम तापमान                        अधिकतम तापमान
  • महेंद्रगढ़             5.8                                    24
  • यमुनानगर            5.8                                    20
  • पंचकूला             6                                     21
  • हिसार             6.2                                    24.7
  • चंडीगढ़             6.2                                     20.9
  • रेवाड़ी             6.4                                     23.6
  • करनाल             6.6                                     19.8
  • फतेहाबाद            6.7                                     21
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें