फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मिली उमस से राहत

Tue, 30 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
rain - फोटो : Bureau
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी से रविवार को लोगों को कुछ राहत मिली है। रविवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक अच्छी बरसात हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को करीब 8 एमएम बरसात हुई है। अगले दो दिन भी हल्के बादल छाए रहेंगे और बरसात होगी।
विज्ञापन

दोपहर को बरसात आने से पहले आंधी व तेज हवाएं चली। इसके बाद करीब आधा घंटा बरसात हुई। शाम को करीब सात बजे फिर एक बार बरसात हुई। जिससे तापमान में सामान्य से 1 डिग्री की गिरावट आ गई। आम दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहता है। लेकिन रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। इधर तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गई और होर्डिंग उखड़ गए। आंधी व बरसात के कारण करीब चार घंटे बिजली बाधित रही। बरसात के बाद शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति खराब हो गई।

सुबह भी रही बिजली गुल
इधर शहर के तीन सब स्टेशनों की मरम्मत के कारण सुबह भी बिजली गुल रही। इसके बाद दोपहर को आंधी आने के कारण बिजली बाधित हुई। जिसके कारण सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक  लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। राजगुरु मार्केट, ऋषि नगर, राजगढ़ मोहल्ला, जैन गली, दिल्ली गेट, अर्बन स्टेट, सेक्टर 9-11, मॉडल टाउन, मॉडल टाउन एक्सटेंशन आदि क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें