फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लगातार तीसरे शनिवार को हल्की बरसात

Sun, 22 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
rain - फोटो : Bureau
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शनिवार शाम आई बरसात ने मौसम में एक बार फिर से सर्दी का असर बढ़ा दिया। लगातार तीसरे शनिवार को हल्की बूंदाबंादी हुई। अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जनवरी महीने में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लगातार बूंदाबांदी हो रही है। जनवरी महीने में अब तक चार बार बरसात रिकार्ड की गई है। हल्की बरसात के कारण सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। 7 जनवरी को मौसम में बदलाव के कारण हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट आई थी। तापमान शून्य के करीब चला गया था। इसके बाद 14 जनवरी को भी हिसार के कई एरिया में मामूली बरसात हुई थी। शनिवार 21 जनवरी को मौसम में फिर से बदलाव आया। हांसी, हिसार सहित कई अन्य एरिया में बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बरसात भी हो सकती है। 25 जनवरी के बाद मौसम दोबारा से बदलेगा। शनिवार को दिन का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जनवरी में न्यूनतम तापमान
10 जनवरी  2.5 डिग्री सेल्सियस
11 जनवरी  1.0 डिग्री सेल्सियस  
12 जनवरी 1.1 डिग्री सेल्सियस
13 जनवरी 0.1 डिग्री सेल्सियस
14 जनवरी 1.5 डिग्री सेल्सियस
17 जनवरी  3.6 डिग्री सेल्सियस
18 जनवरी 0.7 डिग्री सेल्सियस
20 जनवरी 2.3 डिग्री सेल्सियस
21 जनवरी  3.5 डिग्री सेल्सियस

बूंदाबांदी से भी फसलों को फायदा
इस समय हो रही मामूली बरसात से फसलों को फायदा होगा। इस समय हो रही सर्दी से गेहूं की फसल को अधिक फायदा होगा। सर्दी का मौसम जितना लंबा रहेगा गेहूं की पैदावार उतनी ही बंपर होने की संभावना है। इस समय की बरसात से किसी फसल को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

डीसी कालोनी फीडर ब्रेक डाउन
मामूली बरसात के कारण डीसी कालोनी फीडर ब्रेक डाउन हो गया। रात करीब 8 बजे इस फीडर से जुडे़ सैंकड़ों घरों में बिजली गुल हो गई। फीडर ब्रेक डाउन होने से 33 केवी सब स्टेशन भी बंद हो गया था। बाद में 33 केवी के सब स्टेशन को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें