फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते 5 गाड़ियां देरी से हुईं रवाना

Fri, 02 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
कोहरे की चादर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दियों के सीजन की पहली धुंध के कारण रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली कुछ रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं, जिनके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से कानपुर में रेलवे लाइनों के कार्य के चलते गोरखधाम एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। जिस कारण यह अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंच रही है। वहीं वीरवार को भी यह गाड़ी घना कोहरा होने के चलते 6 घंटे देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अन्य गाड़ियों में हिसार से जयपुर ट्रेन 2 घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं रेवाड़ी से बठिंंडा जाने वाली ट्रेन 30 मिनट देरी से 12.40 की बजाय 1.10 पर आई, जबकि किसान एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से चली, यह गाड़ी 9.30 की बजाय 10.20 पर रवाना हुई। वहीं हिसार से वाया सादुलपुर होकर रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन 3 घंटे देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें