फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मानसून की दस्तक: कई जिलों तक पहुंचा, अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश को भिगोने के आसार

Wed, 01 Jul 2026 09:58 AM IST
Naveen न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदेश में जून माह के दौरान औसत से 44 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। सामान्य रूप से जून में 54.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी जबकि इस बार केवल 30.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के 23 जिलों में से केवल दो जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को मानसून हरियाणा के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा अब करनाल से होकर गुजर रही है, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान परिस्थितियां और अधिक अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते मानसून हरियाणा के शेष हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा और पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 1 से 6 जुलाई के बीच हरियाणा में गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 1 से 3 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। इस अवधि में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें