हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। चरखी दादरी के गांव मिर्च, मिसरी, कमोद, फतेहगढ़, समसपुर, लोहरवाड़ा, घिकाड़ा व रावलधी में बारिश के साथ ओले गिरे।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम बदल गया। चरखीदादरी के कई गांवों में छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सिरसा में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय हुआ जिसके चलते प्रदेश में मौसम में एकाएक बदलाव आया। तेज गति से हवाएं चलीं और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इस विक्षोभ के असर से 24 से 26 अक्तूबर तक सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और हिसार में बादलवाही या हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। चरखी दादरी के गांव मिर्च, मिसरी, कमोद, फतेहगढ़, समसपुर, लोहरवाड़ा, घिकाड़ा व रावलधी में बारिश के साथ ओले गिरे।