फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: उत्तरी हवाओं के चलने से कोहरे से मिली राहत, अब गिरेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

Tue, 16 Dec 2025 08:49 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हरियाणा में दो दिनों के कोहरे के बाद मंगलवार सुबह लोगों को राहत मिली। उत्तरी हवाओं के चलने से मंगलवार को सुबह के समय कोहरा नहीं पड़ा। वहीं, प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड नारनौल में दर्ज की गई। 
विज्ञापन
हरियाणा में कोहरे से मिली निजात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी हवाओं के चलने से प्रदेशवासियों को कोहरे से राहत मिल गई है। हालांकि की दिनभर लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब दो दिन तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


नारनौल रहा सबसे ठंडा 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने कहा पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद हवाएं शांत थी। मगर मंगलवार को तेज हवाएं चलीं, जिनके असर से कोहरा खत्म हो गया। उत्तरी हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। इसके साथ ही नारनौल में दिन और रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब उत्तरी बर्फीली हवाओं के असर से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। मगर 19 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से फिर से दक्षिणी पूर्वी हवाओं के चलने से कोहरा छाएगा। इस विक्षोभ के असर से पंजाब से सटे दो-तीन जिलों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस विक्षोभ का असर 22 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद 25 दिसंबर को एक नया विक्षोभ आएगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें