फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। इसके साथ ही दिन के तापमान में गिरावट भी जारी है। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया। उधर रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 20 जनवरी तक मौसम खुश्क व तड़के धुंध व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। मगर 21 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल और उत्तर व पश्चिमी भागों में 21 जनवरी रात में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश और 22 जनवरी के बाद तड़के व देर रात के समय धुंध छाने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो गहरी धुंध छाई हुई थी, जिस कारण से दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। इस कारण से वाहन चालकों को परेशानी भी उठानी पड़ी। दिन के समय भी वाहन चालकों को वाहनों की लाइट ऑन रखनी पड़ी। इसके अलावा दिन भर बादल भी छाए रहे और लोग धूप को तरसते रहे। इस कारण से स्थिति यह रही कि अवकाश होने के बावजूद लोगों ने बाहर घूमने की बजाय घरों में रहना ज्यादा बेहतर समझा। इस कारण से सड़कों पर लोगों की चहल-पहल काफी कम रही। दिन ढलने के साथ ही ठंड और ज्यादा बढ़ गई।
दिन का तापमान गिरा तो रात का बढ़ा
शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन का तापमान दो डिग्री गिरा तो वहीं रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे वातावरण में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत रही, जो शाम साढ़े पांच बजे घटकर 84 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन

तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
12 जनवरी-21.5-6.3
13 जनवरी-18.5-13.2
14 जनवरी-15.2-3.5
15 जनवरी-14.6-2.6
16 जनवरी-12.9-5.5
17 जनवरी-15.1-5.1
18 जनवरी-12.4-4.1
19 जनवरी-10.4-5.3
चार घंटे की देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
धुंध के कारण गोरखधाम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से हिसार पहुंची। इसके अलावा अन्य कई रेलगाड़ियां भी 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंची, जिस कारण से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें