फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Haryana: फिर सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, इस तारीख तक फिर से बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Sun, 28 May 2023 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

रविवार को नौतपा के चौथे दिन तापमान सामान्य से नीचे रहा। सुबह फतेहाबाद जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला और कई जिलों में धूल भरी आंधी चली।
विज्ञापन
रोहतक में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 31 मई तक हरियाणा में बारिश के आसार हैं। इसे लेकर आईएमडी ने प्रदेश में एक जून तक येलो व ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकलता है तो उसके पीछे नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पिछले 15 दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

इस दौरान तेज गति से हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। सोमवार को एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से आने वाले तीन दिनों के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, हल्की से मध्यम बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बनी हुई है। साथ ही जून के पहले सप्ताह में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेगी।

नौतपा के चौथे दिन भी तापमान सामान्य से नीचे रहा
रविवार को नौतपा के चौथे दिन तापमान सामान्य से नीचे रहा। सुबह फतेहाबाद जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला और कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.0 से 38.0 और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें