फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अभय चौटाला बोले 9 लाख लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए, हजाराें की पेंशन बंद कर दी

Sat, 27 May 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार- परिवर्तन यात्रा के दौरान बुजुर्ग व्य​क्ति अभय सिंह चौटाला  को आशीर्वाद देते हुए
विज्ञापन
हिसार। अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा 86वें दिन बरवाला, हांसी और नारनौंद हलके के गांव राजली, घिराये, सिंघवा, मसूदपुर आदि गांवों में पहुंची। लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभय सिंह चौटाला का अभिनंदन किया। परिवार पहचान पत्र’ आज ‘परेशान पहचान पत्र’ योजना बन गई है। 9 लाख से अधिक लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए। हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पूछा कि क्या आप इस सरकार को बदलना चाहते हैं, तो जनसमूह ने अपने दोनों हाथ खड़े करके बुलंद आवाज में बोला हां।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो को छोड़ कर गए लोगों में से 90 प्रतिशत लोगों की घर वापसी हो चुकी है। इस यात्रा के दौरान लोगों ने जो समस्याएं सामने रखी हैं उनका पहली कलम से निवारण किया जाएगा। मुख्यमंंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश की जनता ने जबरदस्त विरोध कर अपना रुख साफ करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिला के गांव दोगड़ा अहीर में लोगों ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और करीब 4 घंटे तक बंधक बना कर रखा। इससे पहले सिरसा जिले के गांव बणी की महिला सरपंच ने दुपट्टा उतार कर मुख्यमंत्री के पैरों में फेंक दिया था। परिवार पहचान पत्र’ आज ‘परेशान पहचान पत्र’ योजना बन गई है। 9 लाख से अधिक लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए। हजारों बुजुर्गों की पैंशन काट दी गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय बन गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें