सिरसा में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद सर्दी कम हो गई थी और धूप निकली थी। ऐसे में वीरवार सुबह सात बजे के करीब अचानक धुंध तेजी से छा गई। इसलिए कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी तेजी से छाई धुंध के कारण दृश्ता बेहद कम रही। धुंध के कारण गेहूं व अन्य फसलों को फायदा होगा।
दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद वातावरण में बढ़ी नमी के चलते वीरवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी रही। वीरवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र के लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवर को बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी की मात्रा काफी अधिक हो गई थी।
जिसके चलते वीरवार सुबह नमी अधिक होने व हवाओं की गति धीमी पडऩे से अचानक से सुबह साढ़े पांच बजे वातावरण में कोहरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। वहीं ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। सुबह ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे, दादर एक्सप्रेस 2:17 घंटे, पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी 04450 एक घंटा, झेलम एक्सप्रेस 43 मिनट, पानीपत से दिल्ली सवारी गाड़ी 04581 एक घंटा 50 मिनट, हिमाचल एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से पहुंची।
कल फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ अनुमान के अनुसार शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से 27 व 28 दिसंबर को बारिश या बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में भी नमी बढ़ जाएगी। वीरवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। तापमान फिर से पांच डिग्री से कम आ गया है। न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया, एक दिन पहले यह 6.1 डिग्री था।