फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईएस पोर्टल नहीं खुले को करेंगे प्रदर्शन : स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी प्राइवेट स्कूल संघ ने एमआईएस पोर्टल को लेकर एक बैठक का आयोजन किया जिसमें स्कूल संचालकों ने निर्णय लिया की अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो हरियाणा की तमाम यूनियनों को साथ लेकर शिक्षा निदेशालय पंचकूला के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

हांसी में करीब 15 निजी स्कूलों के एमआईएस पोर्टल बंद है। बैठक की अध्यक्षता स्कूल संचालक सुनील मदान ने की। संरक्षक अनिल कुमार ने यूनियन की ओर से अध्यापक दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। संरक्षक तेलूराम रामायण वाला ने कहा वर्तमान समय में भी प्रदेश भर में कुछ विद्यालयों का एमआईएस पोर्टल बंद है। संघ के प्रधान रविंद्र अत्री ने कहा कि हांसी स्कूल यूनियन एक बार पोर्टलों की समस्या को लेकर नेता व अधिकारियों से मिलेगी। पूर्व समय में मिलने पर कुछ पोर्टलों को खोल दिया गया था लेकिन इस समय भी कुछ विद्यालयों के एमआईएस पोर्टल बंद है।
इस समस्या का समाधान करवाने के लिए मंगलवार को मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक के संज्ञान में यह मामला लाया जाएगा। इस अवसर पर तेलूराम रामायण वाला, अनिल कुमार, सतीश वर्मा, राजबीर वर्मा, रामअवतार सिंह, तिलकराज मेहंदीरता, बलराज सिंह मुवाल, प्रेम खुराना व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें