फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय व शोषण के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत : नाथवान

Wed, 26 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अग्रोहा के लांधड़ी चिकनवास टोल पर कन्वेंशन को संबोधित करते मंदीप नाथवान।
विज्ञापन
अग्रोहा। प्रदेश की पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने लांधड़ी चिकनवास टोल पर शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कन्वेंशन आयोजित की गई। पगड़ी संभाल जट्टा के राज्य अध्यक्ष मनदीप नाथवान ने कहा कि अन्याय व शोषण के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव संदीप सिवाच ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के दौर में इन शहीदों के शहादत दिवस पर प्रोग्राम तो ज्यादा किया जा रहे हैं लेकिन उनके जो विचार थे उनको मिटाया जा रहा है। अध्यक्षता केडी अग्रोहा ने जबकि मंच संचालन सतीश डूडी कुलेरी ने किया। कन्वेंशन में सबसे पहले अग्रोहा क्षेत्र के गांव संडोल निवासी सीआरपीएफ जवान अजय की शहादत पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। कन्वेंशन में सरकार से मांग की गई की सरसों की खरीद तुरंत चालू की जाए। इस मौके पर रामकुमार काजला, सतबीर डूडी, गोपाल नंगथला, रमेश नैन, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें