फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाड़े में जलसंकट...परेशानी का दाैर, एक सप्ताह और

विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड पर पानी भरते टैंकर। अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार। ठंड के मौसम में भी शहरवासियों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। नहरबंदी के चलते आपूर्ति में कटौती की जा रही है। यह कटौती अभी एक सप्ताह और रहेगी। 28 दिसंबर को खनौरी हेड से पानी छोड़ा जाएगा, जो 30 तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

वहीं एचएसवीपी के तोशाम रोड पर बने जलघर में दो वाटर टैंक खाली भी हो गए हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से 14 दिसंबर से नहरबंदी लागू की गई थी। इस बारे में विभाग की तरफ से जनस्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया था ताकि वह जलघरों में वाटर टैंकों को पूरा भर लें। उस समय बताया गया था कि यह नहरबंदी 28 दिसंबर तक लागू रहेगी।

इसके बाद बालसमंद नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। हालांकि यह सामान्य नहरबंदी ही है। मगर जनस्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी की तरफ से पानी की कमी से निपटने के लिए पेयजल आपूर्ति में कटौती की जा रही है कि अगर किसी कारणवश नहरबंदी का शेड्यूल आगे बढ़ जाता है तो उन हालातों से निपटा जा सके।
विज्ञापन




कॉलोनियों में आखिरी छोर पर नहीं पहुंच रही पेयजल आपूर्ति

जनस्वास्थ्य विभाग महावीर जलघर से एक दिन छोड़कर दो दिन पेयजल आपूर्ति दे रहा है। वहीं स्काडा जलघर से एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। समस्या यह है कि जिस दिन पेयजल आपूर्ति की जाती है, उस दिन आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। स्काडा जलघर से जुड़े एरिया मित्तल नगर, लक्ष्मी गार्डन, गांधी डेयरी कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी में लोगों को यही दिक्कत आ रही है। इस एरिया के पार्षद भीम महाजन के अनुसार उनके पास प्रतिदिन 15 से 20 शिकायतें आ रही हैं। अब तो जलघर में भी नाममात्र का पानी ही बचा है। उधर, कैमरी रोड जलघर से जुडे पटेल नगर एरिया में भी सुबह व शाम को होने वाली पेयजल आपूर्ति में कटौती कर दी है। यहां भी गांधी नगर एरिया में काफी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं आजाद नगर जलघर में दो दिन से डब्ल्यूटीपी की सफाई का काम किया जा रहा था। इस कारण से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी थी। बुधवार को जलघर से पेयजल आपूर्ति शुरू की गई लेकिन काफी एरिया में पानी नहीं पहुंचा।





सेक्टरों में मंगवा रहे पानी के टैंकर

पेयजल किल्लत का सामना कर रहे लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। यहां भी टेल एंड तक पानी न पहुंचने की समस्या है। सेक्टर 15 में दो समय पानी आ रहा है लेकिन आपूर्ति का समय कम कर दिया गया है। पीएलए में टेल एंड पर पानी नहीं पहुंच रहा है। मेला ग्राउंड सेक्टर 21 में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग यहां एक दिन छोड़कर दिन पानी दे रहा है। सेक्टर 3 में दिन में दो बार की जगह एक समय ही पानी आ रहा है। सेक्टर 1-4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोगों की घरों में पानी न पहुंचने की शिकायतें आ रही हैं। सेक्टर 1-4 में टेल एंड पर पानी नहीं पहुंच रहा है।

-

अभी पेयजल आपूर्ति में कटौती जारी है। 28 दिसंबर तक नहर में पानी आने की उम्मीद है। उसके बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

-संजय दुहन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

-



सिरसा रोड जलघर से जुडे एरिया में पानी की कटौती की गई है। तोशाम रोड जलघर से पूरा पानी दिया जा रहा है। सेक्टर 1-4 जलघर से अभी पूरी सप्लाई दी जा रही है लेकिन एक-दो दिन में यहां भी कटौती करनी पड़ेगी।

-अनूप बूरा, एसडीओ, एचएसवीपी

-



स्काडा जलघर में काफी कम पानी बचा है। टेल एंड पर पानी पहुंचने में काफी समस्या आ रही है। मेरे पास प्रतिदिन लोगों की शिकायतें आ रही हैं।

-भीम महाजन, पार्षद, वार्ड 5





रॉ वाटर टैंक में लीकेज की कोई समस्या आ गई है। इस कारण से कुछ एरिया में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। इससे पहले दो दिन तक सफाई का काम चल रहा था जिस कारण पानी नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन


सत्यवान पान्नू, पार्षद, वार्ड 19





सेक्टर में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। लोग टैंकरों से खरीद कर पानी पी रहे हैं। अब तो सर्दियों में गर्मियों जैसे हालात हो रहे हैं।

-अभिषेक कौशिक, प्रधान, आरडब्ल्यूए, मेला ग्राउंड,

हिसार। कैमरी रोड पर पानी भरते टैंकर। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें