फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पानी ने छीना दिन का चैन...रातों की नींद उड़ाई, पेयजल सप्लाई का समय तय न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में पेयजल आपूर्ति का नियमित समय तय न होने से नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। जलापूर्ति का शेड्यूल बिगड़ने से कभी देर रात तो कभी तड़के पानी आता है जिसके कारण लोगों को रातभर जागकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, लंबे इंतजार के बाद मिलने वाली सप्लाई में कई बार सीवरेज का दूषित पानी मिलकर आता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को इस समस्या से परेशान बोघाराम कॉलोनी के निवासियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दो-दो दिन बाद अनिश्चित समय पर पानी आने से उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घरों में पानी भरने के लिए परिवार के सदस्यों को पूरी रात जागना पड़ता है। यदि जलापूर्ति का समय निर्धारित कर दिया जाए तो राहत मिल सकती है। शहर के रूप नगर, विकास नगर, वकील कॉलोनी, मुल्तान कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, आमटी झील क्षेत्र, रामलाल कॉलोनी, गोसाईं गेट और गोल कोठी का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें