फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सतरंगी रोशनी संग संगीत की धुन पर थिरकीं पानी की बूंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टाउन पार्क की भव्यता आपको दंग कर देगी। सतरंगी रोशनी संग संगीत की धुन पर ऊपर-नीचे होतीं पानी की फुहारें ऐसा एहसास कराएंगी, जैसे आप विदेश के किसी शहर में हों। दावा किया जा रहा है कि पार्क में इस तरह के फव्वारे प्रदेश के किसी जिले में नहीं हैं। हालांकि इस भव्य दृश्य का दीदार करने के लिए आपको कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल मंगलवार रात पार्क में व्यवस्थाओं को देखने के लिए नगर निगम आयुक्त नीरज पहुंचे। तब म्यूजिकल फाउंटेन का ट्रायल किया गया। सभी फव्वारे ऐसे लग रहे थे जैसे आसमान छूने को आतुर हों। इस दौरान कुछ कमियां नजर आईं तो निगमायुक्त ने ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने इससे पहले 28 अक्तूबर को भी टाउन पार्क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने एजेंसी को 10 नवंबर तक हर हाल में पार्क के सुंदरीकरण का कार्य पूरा करवाने के आदेश दिए थे। हालांकि यह डेडलाइन पूरी हो चुकी है और काम अभी भी जारी है। निगमायुक्त नीरज एक्सईएन जयवीर डूडी के साथ टाउन पार्क पहुंचे। जैस ही फाउंटेन ऑन किया गया, पूरा पार्क रोशनी व संगीत से सराबोर हो उठा।
दो बाद बढ़ाई जा चुकी है डेडलाइन
मार्च 2024 में डॉ. कमल गुप्ता ने पार्क के सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया था। इस कार्य की लागत करीब 8.80 करोड़ रुपये है। हालांकि शिलान्यास के समय इस कार्य की डेडलाइन अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी। मगर इसी बीच पार्क की लाइटिंग का टेंडर कर दिया गया और इसकी डेडलाइन बढ़ाकर अगस्त कर दी गई। एजेंसी इस डेडलाइन पर भी काम नहीं कर सकी और इसे दो माह बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया, लेकिन यह अब भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पंचभूत थीम पर किया जा रहा पार्क का सुंदरीकरण
पंचभूत थीम पर टाउन पार्क के सुंदरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा, वहीं पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन



टाउन पार्क में सुंदरीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। एजेंसी को बचे हुए काम को जल्द पूरा करने को कहा गया है।
- नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें