फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंकट : महाबीर कॉलोनी और कैमरी रोड जलघर के टैंक में दो दिन और आजाद नगर के टैंक में छह दिन का पानी शेष

विज्ञापन
बालसमंद नहर की अभी तक नहीं हुई सफाई नहर में फैली गंदगी के लगे ढेर। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नहरबंदी के कारण पानी का संकट गहरा चुका है। शहर के जलघरों के वाटर टैंकों में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। कई कॉलोनियों में एक समय भी पानी की सप्लाई नहीं आ रही हैं। रोजाना जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास पानी की सप्लाई नहीं आने के लिए फोन घनघना रहे हैं। मजबूरन लोग 700 रुपये से लेकर एक हजार रुपये में टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

महाबीर कॉलोनी के एक वाटर टैंक में तीन फुट और कैमरी रोड स्थित जलघर के एक वाटर टैंक में दो फुट पानी बचा है। वहीं, आजाद नगर स्थित जलघर के वाटर टैंक में चार फुट तक पानी शेष है। इन वाटर टैंकों में दो से छह दिन का पानी बचा है। जिन एरिया में पानी नहीं पहुंच रहा हैं, वहां अब जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी के टैंकर भिजवाए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह टोल फ्री 18001805678 नंबर पर फोन कर पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं। फोन करने के आधे से पौने घंटे के बाद टैंकर पहुंच जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार 13 अप्रैल तक नहरबंदी रहेगी।
जलघरों के टैंकों की स्थिति
महाबीर कॉलोनी :
वाटर टैंक : 2
एक वाटर टैंक में दो दिन का पानी तो दूसरे में आठ दिन का पानी
कैमरी रोड :
वाटर टैंक : 2
एक वाटर टैंक में दो दिन का पानी तो दूसरे में 9 दिन का पानी
आजाद नगर :
वाटर टैंक: 1
टैंक में छह दिन का पानी
15 दिन से सप्लाई नहीं आई
अग्रसैन कॉलोनी निवासी वकील विपुल बंसल का कहना है कि अग्रसैन कॉलोनी, विद्या नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। इन कॉलोनियों में 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। स्थानीय निवासी पानी के टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर हैं। पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में पानी का संकट गहराया
पुराने शहर में सबसे ज्यादा पानी की समस्या बनी हुई हैं। इनमें बड़वाली ढाणी, महाबीर कॉलोनी एरिया, कृष्णा नगर, देवी भवन रोड, महता नगर, विजय नगर, सैनियान मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला, कुम्हारान मोहल्ला, पुरानी सब्जीमंडी चौक, शांति नगर, राजीव नगर, कुंजलाल गार्डन सहित अन्य कॉलोनियां शामिल हैं।
सेक्टर 16-17 में नहर में अभी गंदगी
फोटो :
सफाई के कारण 13 अप्रैल तक नहरबंदी हैं। मगर अभी तक सेक्टर 16-17 स्थित नहर में गंदगी पड़ी हुई है। नहर की सफाई हो चुकी हैं, लेकिन अभी वहां एकत्रित गंदगी को उठाया नहीं गया हैं। पूजन में प्रयोग होने वाली सामग्री भी नहर में पड़ी हुई हैं।
पांच दिन से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। एक दिन नाममात्र पानी की सप्लाई आई थी। दो बार शिकायत करने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं आई है। लोग रुपये खर्च कर टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर हैं। - सुनील वरमानी, विजय नगर निवासी
कुछ दिन से एक समय ही पानी की सप्लाई आ रही थी, लेकिन पानी प्रयोग करने लायक नहीं था। पानी में बदबू आती थी। तीन दिन से तो पानी की सप्लाई बिल्कुल भी नहीं आ रही है। विभाग को शिकायत भी कर चुके हैं। - बृजमोहन पाहुजा, योग नगर निवासी
एक सप्ताह से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। तीन दिन पहले यहां 700 रुपये का टैंकर मंगवाया था। वीरवार को एक हजार रुपये देकर पानी का टैंकर मिला। - सतपाल ठाकुर, प्रधान, आरडब्ल्यूए, पीएलए
एक टैंक में पानी का स्तर नीचे चला गया है। दूसरे टैंक में अभी पर्याप्त पानी हैं। फिर भी कही पानी नहीं पहुंच रहा है तो वह टोल फ्री नंबर 18001805678 पर फोन कर टैंकर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन

- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

हिसार सेक्टर 16-17 के घर पानी का टैंकर से पानी उभरता हुआ । संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें