फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साहसिक गतिविधियों के साथ बर्फ का लुत्फ उठाएंगे स्वयंसेवक

Tue, 31 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
जीजेयू में एडवेंचर कैंप के समूह को रवाना करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए सोलंग वैली, मनाली (हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना हो गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस एडवेंचर कैंप के समूह को फ्लैग के साथ रवाना किया।उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक वहां साहसिक गतिविधियों के साथ बर्फ का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रति वर्ष इस तरह के साहसिक शिविर करता आया है और इससे विद्यार्थियों में उत्साहवर्धन होगा और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि ये एडवेंचर कैंप 4 जनवरी तक रहेगा। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गुरु जंभेश्वर महाराज की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करना है। शिविर में 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजू गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी डॉ. विनीता व डॉ. विकास जांगड़ा विद्यार्थियों के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें