फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में खुलासा, दिल में चाकू लगने से हुई थी विपुल की मौत

विज्ञापन
विपुल की फाइल फोटो - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी 35 वर्षीय विपुल शर्मा के शव का शनिवार को नागरिक अस्पताल में दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि विपुल के दिल और दांयी पसलियों में चाकू से तीन से चार वार किए गए थे। इसके अलवा विपुल की कोहनी पर भी खरोंच के निशान मिले हैं। दिल में चाकू लगने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विपुल के शव के पास पुलिस को एक रस्सी भी बरामद हुई थी, लेकिन विपुल के शरीर पर रस्सी के निशान नहीं मिले।
सुनवाई से पहले हुई हत्या
शनिवार को नागरिक अस्पताल में शवगृह के बाहर मृतक विपुल के परिजनों के साथ ही उसके ससुराल वाले भी पहुंचे। यहां विपुल की पत्नी पूर्णिमा भी अपनी छोटी बच्ची के साथ पहुंची। इस दौरान पूर्णिमा बार-बार कहती दिखी कि एक बार वह विपुल का चेहरा देखना चाहती है। मगर वहां मौजूद परिजनों के दखल के चलते पूर्णिमा को विपुल का चेहरा नहीं दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि विपुल का उसकी पत्नी से तलाक का केस चला रहा था। इसी मामले में शनिवार को अदालत में सुनवाई भी थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या हो गई।
सीसीटीवी फुटेज के भरोसे पुलिस
मामले में अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि वारदात स्थल के पास स्कूल के सीसीटीवी कैमरे लॉकडाउन के चलते बंद पड़े हुए थे। जिस कारण वारदात उसमें कैद नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पुलिस एरिया के अन्य सीसीटीवी देख रही है। इसके अलावा पुलिस हिसार सहित अन्य जगहों पर भी आरोपी की तलाश में हर एंगल से जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि परिवार के कुछ लोगों से मामले में पूछताछ की गई है, लेकिन अभी मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

वारदात स्थल पर मृतक अपने भाई के साथ करता था प्रिंटिंग का काम
मृतक विपुल शर्मा के चाचा नीटू ने बताया कि विपुल और उसका छोटा भाई विभोर सातरोड़ में दुकान कर प्रिंटिंग का काम करते थे। करीब ढाई वर्ष पूर्व दुकान में चोरी होने के बाद वह प्रिंटिंग के सामान व मशीनों को यहां वारदात वाले मकान में ले आए थे और यहां दोबारा से काम शुरू करना था, लेकिन उससे पहले ही विपुल की हत्या हो गई।
पति-पत्नी में रहती थी अनबन
विपुल के चाचा नीटू ने बताया कि करीब 12 दिन पहले ही विपुल उसके सुदंर नगर स्थित मकान में उससे मिलने आया था। उन्होंने बताया कि विपुल को चार महीने पहले ही एक बेटी हुई थी, लेकिन विपुल व उसकी पत्नी में अनबन के चलते उनका तलाक का केस चल रहा था।
पुलिस के सामने ये हैं चुनौतियां
- एफआईआर में मृतक के ममेरे भाई निर्दोष ने बयान दिया है कि वारदात के समय चोर कमरे में था और उसने अंदर से कुंडी लगाई हुई थी, जबकि मकान से कोई सामान चोरी होने की बात सामने नहीं आई है।
- वारदात के समय विपुल, निर्दोष और उनकी भाभी पूजा वहां मौजूद थे। तीन लोगों के होते हुए एक युवक उन पर भारी कैसे पड़ गया। इसके साथ ही वह युवक अगर पकड़कर बिठाया हुआ था तो वह रसोई से चाकू लेने कैसे पहुंच गया।
- पड़ोसियों ने बताया कि उनका कुत्ता हमेशा घर के अंदर ही रहता था। ऐसे में वारदात के दौरान कुत्ता बाहर किसने बांधा, जबकि निर्दोष ने बताया था कि कुत्ता उन्होंने अंदर ही बांधा हुआ था। अगर चोर कुत्ते की रस्सी खोलता तो कुत्ता उसे काट लेता, क्योंकि पड़ोसियों ने यह भी बताया कि कुत्ता किसी बाहरी व्यक्ति को अपने पास भी नहीं आने देता था।
- पोस्टमार्टम के दौरान यह भी पता चला है कि विपुल के दिल में चाकू 12 सेंटीमीटर तक घुसा हुआ था, जो कि किसी बड़े आकार के चाकू से ही इतना गहरा घाव हो सकता है। ऐसे में रसोई में इतने बड़े चाकू को क्यों रखा होगा। अकसर रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू छोटा ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें