नारनौंद। उचाना रोड पर जमा गंदा पानी।नारनौंद। उचाना रोड पर जमा गंदा पानी।नारनौंद। उचाना रोड पर ज
नारनौंद। बुडाना रोड पर गंदा पानी भरा होने के कारण पक्की सड़क टूट गई है। इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर सोमवार की सुबह तक स्थिति नहीं सुधरी तो नारनौंद-उचाना मार्ग को जाम किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि बुडाना रोड के किनारे बने गंदे पानी की निकासी के नालों की सफाई ना होने की वजह से पानी रोड पर भरा रहता है। रोड पर 2 फुट तक पानी रहने से सड़क टूटकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस वजह से ग्रामीणों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को नगर पालिका के अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
कांग्रेस नेता दिलबाग ढांडा, अमित सिवाच, उदयबीर सिंह, राजेन्द्र सहित अन्य दुकानदारों ने कहा पिछले 2 महीनों से सड़क पर पानी भरा है। दुपहिया वाहन चालकों के साथ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार को सुबह 10 बजे तक गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वे लोग नारनौंद-उचाना रोड पर जाम लगा देंगे। इस संबंध में नगर पालिका सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। नाले की सफाई करवा कर गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा।