रावलवास में ग्रामीणों के सवालों के जवाब देते रणधीर पनिहार।
हिसार। गांव रावलवास में प्रचार के लिए पहुंचे नलवा से भाजपा प्रत्याशी रणधीर पनिहार को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने उनसे एमएसपी की गारंटी, किसान आंदोलन से संबंधित सवाल पूछे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूरी तरह से बचाव की मुद्रा में नजर आए।
लोगों ने कहा कि आपने किसान आंदोलन में हमारे समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई। विरोध का करीब 53 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणधीर पनिहार लोगों को मनाने का प्रयास करते दिखे पर ग्रामीण सवाल करते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि किसानों की आवाज बुलंद करने वालाें को ही चंडीगढ़ भेजेंगे। इससे पहले सोमवार को पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई का गांव कुतियावाली में विरोध हुआ था। ब्यूरो