फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वर्ण पदक विजेता बेटी के सम्मान पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

Mon, 02 Nov 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद थाने में शिकायत देने पहुंचे राजथल गांव के ग्रामीण। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
नारनौंद। राजथल में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान खुशी के सम्मान समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव की छवि खराब करने और ग्रामीणों का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्रामीणों ने नारनौंद थाने पहुंचकर शिकायत दी। उन्होंने 20 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल की सूची पुलिस को सौंपते हुए संबंधित संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि अनिल गोदारा और अन्य ग्रामीणों के अनुसार वीरवार को खुशी हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटी थी। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसका भव्य स्वागत किया और सम्मानित कर उसके संघर्ष व सफलता पर गर्व जताया था।

आरोप है कि सम्मान समारोह के बाद परिवार जब लौट रहा था तो मंदिर के बाहर खुशी के माता-पिता उसकी गाड़ी के सामने नाच रहे थे। इसी दौरान बनाए गए वीडियो की चुनिंदा क्लिप काटकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गईं। इनके माध्यम से कथित तौर पर यह प्रचार किया गया कि खुशी के स्वागत में गांव से कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी जानकारी के आधार पर किए गए इस प्रचार से गांव की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


मांग-वीडियो हटाकर माफी मांगें संचालक :
मामले को लेकर रविवार को नशा मुक्ति अभियान के लिए बनाए गए धरना स्थल पर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर शिकायत सौंपी। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि गांव का मनोबल तोड़ने और छवि खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित यूट्यूबर्स वीडियो हटाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ग्रामीण रमेश बिसला, बिशन बिसला और सज्जन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने से पहले उनकी सत्यता की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें