फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व बरसाती पानी निकासी के लिए ग्रामीणों ने की सड़क जाम

विज्ञापन
हांसी: पानी में खड़े होकर सड़क जाम करते उमरा गांव के लोग। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। सफाई व बारिश के पानी निकासी की मांग को लेकर सोमवार को गांव उमरा के ग्रामीणों ने हांसी-उमरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि 15 दिनों से प्रेम नगर रोड पर बरसाती पानी भरा है, मुख्यमंत्री को ट्वीट करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लोकनिर्माण विभाग ने बारिश के पानी की निकासी के लिए नाला बनाया हुआ है। इसकी सफाई कागजों में तो हो चुकी है मगर हकीकत में हालत खराब है। ग्रामीणों ने कहा कि न तो हमारी कोई विधायक सुनता है और न कोई प्रशासनिक अधिकारी। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि नाले की सफाई न होने और गंदगी फैलने से सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। छोटे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। नालों के बंद होने के कारण घरों में बारिश का पानी जा रहा है, जिससे काफी लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि गंदगी के कारण ग्रामीणों को वहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार आला अधिकारियों को शिकायत किए जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। बरसात में पानी निकासी न होने से ग्रामीणों के घरों में भी जलभराव की स्थित पैदा हो जाती है। गांव में लगने वाले हैंडपंपों से भी दूषित पानी आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया और समस्या का समाधान नहीं कराया, तो आंदोलन किया जाएगा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ राजेश देशवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। राजेश देशवाल ने कहा कि जल्द नालों की सफाई व बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध करवा दिया जाएगा। इस दौरान रमेश काजला, सुमित कालरा, अरविन्द्र कटारिया, रमेश, कालू, राजिंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें