फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुत्रवधु हारी पंचायत चुनाव तो लोगों ने दी स्कॉर्पियो गाड़ी और 51 लाख रुपये की धनराशि

Mon, 16 Jan 2023 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

कलीराम के सामाजिक कार्यों और 36 बिरादरी के लोगों के साथ तालमेल को देखते हुए उनको 51 लाख रुपये व स्कॉर्पियो गाड़ी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Hisar News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के गांव खेदड़ में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत चुनाव में हारी प्रत्याशी के ससुर समाजसेवी कलीराम को 51 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी देकर 36 बिरादरी के लोगों ने सम्मानित किया। बीते 25 नवंबर को पंचायत चुनाव में हसनगढ़ की बेटी और समाजसेवी कलीराम की पुत्रवधू कोमल रानी 152 वोटों से पराजित हुईं थीं।

विज्ञापन


कलीराम के सामाजिक कार्यों और 36 बिरादरी के लोगों के साथ तालमेल को देखते हुए उनको 51 लाख रुपये व स्कॉर्पियो गाड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में जोगीराम सिहाग, रणदीप दलाल, सतेंद्र सहारण, पूर्व चैयरमैन पवन खेदड़, संजय वाल्मीकि, सत्यवान पंडित, डॉ. रघुबीर नैन, ईश्वर सिहमार, बाला देवी, प्रकाश नंबरदार, पूर्व सरपंच ब्रह्मप्रकाश, पूर्व सरपंच राजबीर गैज्जा, ताराचंद नैन, डॉ. परमजीत, डॉ. कर्मजीत सिंहमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें