फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तलवानी में पानी निकासी के प्रबंध न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Sun, 12 Jan 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव तलवानी में फिरनी निर्माण कार्य के दौरान पानी निकासी के प्रबंध न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी को ढलान की ओर ले जाने के बजाय विपरीत दिशा में पाइप लाइन के जरिए निकासी की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी होगी बल्कि लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनेगा। गांव निवासी ईश्वर सिंह, दलीप सिंह, महावीर सिंह, धर्मवीर सिंह, शैलेश कुमार और नवीन कुमार ने बताया कि गांव में फिरनी का निर्माण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरपंच और संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से पानी निकासी के लिए सही दिशा में नाली न बनाकर गलत तरीके से पाइप लाइन का सहारा लिया जा रहा है। इससे अन्य सड़कों को भी तोड़ना पड़ेगा।
वहीं इस मामले में सरपंच विजय कुमार ने बताया कि पानी निकासी ढाल की ओर करने पर कुछ घरों में पानी जा सकता है। क्योंकि वे घर नीची जगह पर स्थित है। ऐसे में पाइप लाइन से पानी निकालने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें