फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुट्ठी माइनर को ग्रामीणों ने किया बंद, प्रशासन ने खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे पुट्ठी माइनर को पुट्ठी मंगलखां गांव के लोगों ने बंद कर दिया। जिससो गांव ढाणी सांकरी के नजदीक से पुट्ठी माइनर ओवरफ्लो होने के कारण पानी खेतों में भरने लगा। जिस पर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर जाकर बंद की गई माइनर को खुलवाया दिया।
विज्ञापन

दरअसल माइनर में पंप लगाकर खेतों का पानी डाला जा रहा था। पुट्ठी गांव इस माइनर का आखिरी गांव है। ऐसे में ग्रामीणों को डर होने लगा की पानी ओवरफ्लो होकर उनके खेत व मकानों को न डूबो दे। इस पर ग्रामीणों ने माइनर बंद कर दी। सूचना पर तहसीलदार डॉ़ अनिल, शहर व सदर थाना प्रभारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर बंद हटवाया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवदीप सांगवान ने बताया कि वह माइनर टूटने के बाद शाम को करीब तीन घंटे माइनर के पास थे। उन्होंने बताया कि लोगों को समझा कर माइनर खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें