फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरी के आरोपियों की रिहाई से ग्रामीणों में रोष, डीएसपी कार्यालय पहुंचे

Thu, 02 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव लीलस में चोरी के आरोपियों की जल्द रिहाई से ग्रामीणों में रोष है। बुधवार को किसान सभा के बैनर तले ग्रामीण डीएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान सभा नेता दयानंद पूनिया ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 जून को गांव लीलस में चोरी का प्रयास हुआ था जिस पर ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि पुलिस ने बिना गहन पूछताछ के उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि लीलस, झुम्पा कलां, झुम्पा खुर्द और सैनिवास क्षेत्र में लंबे समय से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस की गिरफ्त से बाहर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रामचंद्र फौजी अंतर कस्वां, राजबीर सिहाग, मा. उमराव सिंह, सतपाल, रामस्वरूप, तेजपाल, हवासिंह, धर्मपाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें