फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली के मीटर खंभों पर नहीं लगाने पर अड़े ग्रामीण

विज्ञापन
नारनौंद बिजली मीटरों को बाहर निकालने के विरोध एकत्रित हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
नारनौंद। प्रदेश सरकार की जगमग योजना का नारनौंद के गांव हैबतपुर में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। जगमग योजना के तहत बिजली निगम की ओर से घरों के बाहर बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण बिजली मीटर घरों के बाहर नहीं लगाए जाने पर अड़ गए और घरों से बिजली मीटर नहीं हटाने दिए।
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम गांव में घरों से बाहर मीटर लगाए बिना ही बैरंग लौट गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसडीओ को एक पत्र लिखकर कहा है कि पूरे गांव ने एकत्रित होकर यह फैसला लिया है कि वह किसी भी सूरत में बिजली के नए डिजिटल मीटर नहीं लगने देंगे। अगर बिजली निगम के कर्मचारियों ने कोई जोर जबरदस्ती की, तो ग्रामीण उसका डटकर विरोध करेंगे। किसी प्रकार की कोई घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार बिजली निगम व प्रशासन होगा। हैबतपुर के ग्रामीणों ने बताया कि हमें बिजली के मीटर बाहर नहीं लगवाने हैं। बाहर लगने वाले मीटर में ज्यादा बिजली बिल आता है। ग्रामीणों ने कहा आज हमारे गांव में बिजली निगम की टीम घरों के बाहर मीटर लगाने पहुंची थी। उन्होंने कहा हम बिजली के मीटर घरों से बाहर नहीं लगवाना चाहते। गांव वालों के पास कोई रोजगार नहीं है, जिससे वह भारी-भरकम बिजली का बिल भर सकें। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार बिजली निगम का निजीकरण करना चाहती है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी के किसी भी व्यक्ति, ठेकेदार को बिजली संबंधित कार्य के लिए गांव में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें