फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी से नलवा रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू, विद्यार्थियों व यात्रियों को राहत

विज्ञापन
हांसी बस स्टैंड
विज्ञापन
हांसी। नलवा रूट पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज विभाग ने हांसी से नलवा के लिए स्पेशल रोडवेज बस सेवा शुरू की है। हर रोज सुबह 9 बजकर 45 पर तीन नंबर बूथ से नलवा के लिए रवाना होगी। यह बस हांसी से मुजादपुर, उमरा व रतेरा होते हुए नलवा पहुंचेगी। इसके बाद नलवा से वापस हांसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बस चलने से विद्यार्थियों व सामान्य यात्रियों को फायदा होगा। नलवा में स्थित के राजकीय महाविद्यालय व राजकीय औद्योगिक संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीधी नलवा के लिए बस मिलेगी। विद्यार्थी समय पर अपने शिक्षण संस्थान में पहुंच सकेंगे। इस बस के लिए रतेरा व नलवा के ग्रामीणों ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी हांसी से कनेक्टिविटी कम है। इससे पहले हांसी से नलवा जाने के लिए यात्रियों को पहले तोशाम जाना पड़ता था। यह बस चलने से इस रूट पर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को राहत मिली है। रोडवेज विभाग ने मंगलवार को यह बस सेवा शुरू कर दी है। मंगलवार को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर तीन नंबर बूथ से बस रवाना हुई। इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को नलवा के लिए स्पेशल बस न होने के कारण काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ता था। रोडवेज के अनुसार इस रूट पर पहले दो बसें थी। अब एक और रोडवेज बस चलाई गई है।
विज्ञापन



नलवा रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा मांग की गई थी। - अनिल कुमार, डीआई, बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें