फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में फौजी को तू कहने पर भड़का युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
Video provoked by a young man in private hospital for calling you a soldier, video viral - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शहर के ऋषि नगर एरिया स्थित एक निजी अस्पताल में महिला कर्मचारी द्वारा फौजी को तू कहने पर बवाल हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल वीडियो में युवक अस्पताल की महिला कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगा रहा है। बाद में महिला अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी को भी बुलाकर लाती दिखती है, जो वीडियो बना रहे युवक के साथ बहसबाजी करता है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की शिकायत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

यह मामला
युवक कहता है कि फौजी को तू क्यों बोल रहे हो। फौजी की ट्रेन निकल जाएगी ढाई बजे। इंसानियत नाम की चीज होनी चाहिए। मगर अस्पताल कर्मी 500 रुपये में इमरजेंसी पर्ची कटवाने की बात कहते हैं। तभी महिला कर्मचारी अपनी सीट से उठकर आती है और वीडियो बना रहे युवक से कहती है कि तू थाने में रिपोर्ट दे आ जाकर, जो करवाना है करवा ले, मेरी छुट्टी करवा दे। इसके बाद लाइन में लगे दूसरे तीमारदार भी इस मामले में बीचबचाव करने लगते हैं। तभी युवक कहता है कि वह अस्पताल में इलाज करवाने आते हैं, न कि थाने में रिपोर्ट करवाने। बड़ी मुश्किल से आसपास में खड़े लोग मामले को शांत करवाते हैं।
युवक बोला - एक फौजी का पहला नंबर आ जाए तो क्या आफत आ जाएगी
वीडियो में युवक कहता सुनाई देता है कि एक फौजी देश के लिए लड़ता है, अगर उसका पहले नंबर आ जाएगा तो कौन सी आफत आ जाएगी। फौजी देश के लिए बॉर्डर पर जान न्योछावर करने के लिए भी तैयार रहते हैं। मगर उससे कहा जा रहा है कि 500 रुपये की इमरजेंसी पर्ची कटवाओ, यह पैसा भी देश के काम आएगा। इस पर युवक कहता है कि प्राइवेट अस्पताल में सामान्य पर्ची से ज्यादा पैसे देने पर कौन सा देश का भला होगा। पैसों के लिए इंसानियत नहीं गंवानी चाहिए।
विज्ञापन

डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके फेसबुक पर
वीडियो को फेसबुक पर अब तक एक लाख 64 हजार से अधिक यूजर्स देख चुके हैं। हालांकि, यह एक आईडी का आंकड़ा है। मगर इस वीडियो को कई यूजर्स द्वारा शेयर भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें