फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, एसपी ने हवलदार को किया सस्पेंड, होमगार्ड के दोनों जवान ड्यूटी से हटाए

विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस हवलदार को पैसे देती महिला। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
वैसे तो लॉकडाउन के दौरान वाहनों के चालान काटने को लेकर ट्रैफिक पुलिस की काफी वाहवाही हुई थी, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुुुआ है, जिसने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस हवलदार और होमगार्ड के दो जवान बाइक सवार महिला और युवक से चालान न काटने की एवज में रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हवलदार बिजेंद्र सिंह को सस्पेंड और होमगार्ड फूल सिंह व सुनील कुमार को ड्यूटी से हटा दिया है।
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें कुछ पुलिसकर्मी काली देवी चौक पर खड़े हैं। वीडियो में एक महिला व युवक पुलिसकर्मियों से बाइक का चालान न काटने और उन्हें माफ करने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक से कह रहा है कि ओट में होकर पांच हजार रुपये निकालकर दे दे, तब छूट पाएगा। जिस पर युवक सामने से कहता है कि बेशक उसकी तलाशी ले लो, उसके पास पैसे नहीं हैं। वहीं युवक के साथ आई महिला मुलाजिम से मिन्नत करते हुए उसे एक हजार रुपये देती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

...तो तीन साल की होगी सजा
एक पुलिसकर्मी दूसरे से कह रहा है कि इन्हें बताइये कितने साल की सजा है। दूसरी ओर से आवाज आती है कि तीन साल की सजा है। पांच हजार न दिए जाने पर महिला व युवक को चालान काटने की धमकी दी जा रही है। महिला एक कर्मी को एक हजार रुपये दे देती है और मामला निपट जाता है।
उसके बाद पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी लेकर और युवक बाइक पर महिला के साथ वहां से चले जाते हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह इस पूरे मामले की जांच करेंगे। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि यह वीडियो असली है या इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस हवलदार को सस्पेंड और होमगार्ड के दो जवानों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें