फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिरयानी की दुकान पर पिटाई करने का वीडियो वायरल, एसपी तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैंप चौक के पास बिरयानी की दुकान पर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। इस मामले में मीडिया कर्मियों ने एसपी शशांक कुमार से सवाल पूछा। जिस पर एसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

कैंप चौक स्थित एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति गले में नारंगी रंग का गमछा डाले हुए बिरयानी बेचने वाले को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में दुकानदार की पिटाई करने वाला व्यक्ति खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए गाली-गलौज भी करता है। दुकानदार का हाथ मरोड़ कर उसे तीन-चार थप्पड़ लगाता है। उसे जय श्रीराम बोलने के लिए कहता है। दुकानदार से जय श्रीराम भी बुलवाता है।
वह खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया है। दुकानदार की पिटाई करते हुए कई गालियां देता है। उससे जय श्रीराम बुलवाता है। दुकानदार की पिटाई करने वाला कहता है कि आज मंगलवार का दिन है। सारी मीट की दुकान बंद हैं लेकिन इस ने दुकान खोली हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें