फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीड़ित हेड कांस्टेबल ने दर्ज नहीं कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बम निरोधक दस्ते के घायल दिव्यांग हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह जिला नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं। उनके भाई सूरजभान ने बताया कि कुलदीप अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए शुक्रवार को उनके बयान दर्ज नहीं कराए जा सके।
विज्ञापन

नारनौंद क्षेत्र के बुडाना गांव निवासी हेड कांस्टेबल कुलदीप को वीरवार को बताया था कि वह अपने प्रभारी के कमरे में गए तो वह रोजनामचे में पांच दिन पुरानी रिपोर्ट भर रहे थे। ऐसा करने से उन्होंने रोका तो वह तैश में आ गए।
उन्होंने पीछे से उनका गला पकड़कर जान से मारने का प्रयास किया। शोर होने पर अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें छुड़वाया। घायल ने बताया कि साल 2023 में बड़सी बवानीखेड़ा के खेतों में एक फैक्टरी में पटाखों को नष्ट करते समय विस्फोट हुआ था। उस हादसे में झुलसने के कारण वह 75 प्रतिशत दिव्यांग हो गए। उस समय दो अधिकारियों ने उनके खिलाफ आला अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजी थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत विभाग के आला अधिकारियों के पास भेज दी। इसलिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें