हांसी। नागरिक अस्पताल के पास दो युवकों ने एक व्यक्ति को बातों में फंसा कर अंगूठी निकाल कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में ढाणा कलां निवासी रामस्वरूप ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल के सामने से सड़क पर जा रहा था। वहां दो युवक बाइक लेकर सड़क पर खड़े थे। जिन्होंने उसको बातों में लेकर कहा की ताऊ जिनको पेंशन मिलती है उन को 19 हजार रुपये मिलेंगे। वह उनकी बातों में फंस गया। उसके पास एक अंगूठी थी। उनकी बातों में आकर अपने हाथ कि अंगूठी उंगली से निकालकर उन युवकों को दे दी। फिर वह युवक अपनी मोटरसाइकल लेकर चल पड़े और अंगूठी लेकर चले गए। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।