फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टेलीग्राम पर पैसे कमाने का झांसा देकर व्यक्ति से पौने पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मुजादपुर के एक व्यक्ति से टेलीग्राम पर पैसे कमाने का लालच देकर शातिरों ने पौने पांच लाख रुपये ठगे। पहले वीडियो लाइक करने के नाम पर व्यक्ति के खाते में पैसे डाले। बाद में पैसे कमाने का लालच देकर उससे पैसे ठगे। पुलिस ने केरल के दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुजादपुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह बहादुरगढ़ कि सोमानी कंपनी में काम करता है। अगस्त महीने में उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें उन्हें टेलीग्राम का लिंक मिला। जिसके माध्यम से ग्लोबल वर्क टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर लिया। उसके बाद उनके पास वीडियो भेजे गए। उन्हें इन वीडियो को लाइक करना था। तीन वीडियो को लाइक करने के बाद बैंक के खाते में फोन पे के माध्यम से 150 रुपये भेज दिए। उसके बाद खाते में दो बार और रुपये आ गए। उसके बाद उन्होंने अगले टास्क के लिए उससे दो हजार रुपये शातिरों ने अपने खाते में डलवा लिए। फिर 2800 रुपये वापस कर दिए। उसके बाद अलग-अलग टास्क के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये उन्होंने खाते में डलवाए। 16 अगस्त को 3 लाख 50 हजार रुपये बैंक के खाते में डलवा लिए। ऐसा करके उससे कुल 4 लाख 75 हजार रुपये डलवा लिए। उसके बाद उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उसे कहा कि और पैसे डलवा दो तभी पैसे वापस मिलेंगे। जिसके बाद उन्होंने 20 अगस्त को ऑनलाइन शिकायत की थी। पुलिस ने केरल के पालाकढ निवासी जोनी व अबिनु के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों से साइबर थाना में बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें