सीआईए-1 की टीम ने 266.600 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी सवार चरखी दादरी निवासी अमन, कुलदीप और राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि वीरवार शाम को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक गाड़ी में विस्फोटक पदार्थ (पटाखे और बम) ले जाया जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना शहर हांसी क्षेत्र में गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान गाड़ी में 266.600 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ मिला। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों व्यक्तियों से इसके परिवहन और रखने से संबंधित वैध लाइसेंस व दस्तावेज मांगे। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।