फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वैभव टुटेजा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, किया स्वागत

Wed, 18 Jun 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता कराटे ​खिलाड़ी वैभव टुटेजा अन्य ​​खिलाड़ियों के साथ।
विज्ञापन
हिसार। देहरादून में 12 जून से 15 जून तक आयोजित चौथी काईयो नेशनल कराटे चैंपियनशिप में वैभव टुटेजा ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वैभव स्कॉटिश स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

हिसार लौटने पर सेक्टर 9-11 स्थित उनके निवास स्थान पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ वैभव का स्वागत किया गया। इस दौरान परिवारजन, पार्षद सुमन यादव सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जिला कराटे संघ हिसार के महासचिव हरीश सिराधना ने बताया कि वैभव ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने दादा पवन टुटेजा, दादी हरीश टुटेजा, पिता अरुण टुटेजा, माता कोमल टुटेजा और कराटे को संतोष सिंह को दिया है।
विज्ञापन

पार्षद सुमन यादव ने वैभव सहित सभी विजेता कराटे खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर वैभव की बुआ सोनिया विज, दीपक विज, हर्ष बामल, सरोज कथूरिया, दिया शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें