फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 40 वर्ष तक के युवाओं के लिए टीकाकरण का भंडारण खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लाभार्थियों के लिए वैक्सीन का भंडारण खत्म हो गया है। लगभग एक सप्ताह का समय बीत चुका है, युवाओं के लिए भरपूर मात्रा में वैक्सीन का भंडारण नहीं मिल रहा है। विभाग को युवाओं के लिए 4000 वैक्सीन मिली थी। जिससे 3 दिन टीकाकरण चला। शनिवार को ही भंडारण फिर खत्म हो गया है।
विज्ञापन

इस बारे में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि युवाओं के लिए वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। रविवार शाम तक कुछ वैक्सीन आने की उम्मीद है। इससे पहले भी करीब 5 दिनों तक युवाओं के लिए वैक्सीन का भंडारण खत्म था। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। जिला अस्पताल और राधा स्वामी आश्रम में टीकाकरण हो रहे हैं। जिले के अधिकतर बूथों पर टीकाकरण बंद है।
टीकाकरण के प्रति उत्सुकता युवाओं में
इस समय युवा लाभार्थियों से लेकर हर लाभार्थी में टीकाकरण करवाने के प्रति काफी उत्सुकता है। युवा लाभार्थी टीकाकरण में सबसे आगे हैं। जब विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए बूथ खोले जाते थे। उसी समय 5 मिनट के अंतराल में सभी बूथ फुल हो जाते थे। युवाओं टीका लगवाने के लिए 3 से 5 दिन का इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें