फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुवास में निकली विभिन्न भर्तियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) में अलग-अलग समय में निकाली गई विभिन्न भर्तियां रद्द हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों के चलते ये भर्तियां रद्द की हैं। करीब 50 पदों पर शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भर्तियां होनी थीं। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किए थे, वे चार अप्रैल तक अपनी आवेदन फीस विश्वविद्यालय प्रशासन से वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के अनुसार जो भर्तियां रद्द की गई हैं, उनमें फरवरी 2019 में निकली डीन, एसोसिएट प्रोफेसर, सीनियर साइंटिस्ट इंचार्ज, सीनियर एक्सटेंशन स्पेशलिस्ट, क्लर्क, रेडियोग्राफर और वीएलडीए शामिल हैं। इसके बाद जनवरी 2020 में निकली प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंटिस्ट, ट्रैक्टर चालक और जनवरी 2021 में निकलीं हॉस्टल वार्डन और महिला हॉस्टल वार्डन की भर्तियां रद्द की गई हैं। अब सभी भर्तियां भविष्य में नए सिरे से निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें