फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने पर हंगामा, महिलाएं टावर पर चढ़ीं

विज्ञापन
टावर पर चढ़कर विरोध जतातीं महिलाएं। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। मोहल्ला डोगरान स्थित एक मकान की छत पर टावर लगाने को लेकर बुधवार शाम को हंगामा हो गया। कॉलोनी की महिलाओं ने एकत्रित होकर टावर लगाने का विरोध किया। महिलाओं ने बताया कि यहां टावर की रेडिएशन से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि यह टावर 2019 में लगाया जा रहा था, उस दौरान भी कॉलोनी वासियों ने विरोध किया था।
विज्ञापन

मेयर के पास जब कॉलोनी वासी पहुंचे थे तो मेयर ने इसे लगाने से मना कर दिया था। बावजूद उसके यहां इंटरनेट का टावर दोबारा लगाने का काम शुरू किया गया। महिलाओं का आरोप है कि टावर लगाने वाले उन्हें बदमाशों को बुलाकर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टावर लगाने का काम बंद करवा दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में कंपनी से अनुबंध हो चुका है। जिसके बाद कंपनी कर्मचारी बुधवार को टावर लगाने यहां पहुंचे थे। जिस पर महिलाओं ने टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें