फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से हाहाकार: हिसार में सब स्टेशन घेरा, भिवानी में हाईवे पर जाम, रोजाना 1300-1500 से शिकायतें आ रहीं

Sun, 19 Jul 2026 12:19 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में रोजाना चार से पांच बार आधा से पौने घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली कट व फाल्ट से संबधित ऑनलाइन रिकॉर्ड में 75 शिकायतें आ रही हैं। एक पखवाड़े पहले बिजली खपत 98 लाख यूनिट रोजाना थी जो अब एक करोड़ से ज्यादा जा पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली पानी संकट को लेकर शहर के हनुमान ढाणी चौक पर लोगों ने रविवार सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि बिजली के लंबे-लंबे कटों से लोग रात-रात भर जाग कर बैचेनी में बिता रहे हैं, जबकि निगम अधिकारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को भी तैयार नहीं है। निगम अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। जाम पर पहुंचे पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन और निगम अधिकारियों से भी काफी बार अनुरोध किया जा चुका है कि बिजली कट से पहले लोगों को सूचना दी जाए इसके लिए निगम एक व्हाटसअप ग्रूप भी बनाए। वहीं बिजली कटौती से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और निगम के एसडीओ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन




चौधरीवास में गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर के बाहर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। आखिर एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण अपने घर जाने को तैयार हुए। शहर में पिछले एक सप्ताह से बिजली खपत में लगातार वृद्धि हो रही है। 15 जुलाई को खपत 135.63 लाख यूनिट थी जो 17 जुलाई को 136.32 लाख यूनिट तक पहुंच गई जो इस सीजन की रिकॉर्ड खपत है। बिजली निगम के हिसार सर्कल में हर दिन 1300-1500 से शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में रोजाना चार से पांच बार आधा से पौने घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली कट व फाल्ट से संबधित ऑनलाइन रिकॉर्ड में 75 शिकायतें आ रही हैं। एक पखवाड़े पहले बिजली खपत 98 लाख यूनिट रोजाना थी जो अब एक करोड़ से ज्यादा जा पहुंच चुकी है। सिरसा में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती की प्रतिदिन ऑनलाइन रिकॉर्ड में 300 से ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। फतेहाबाद जिले में रोजाना की बिजली खपत बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में रोजाना 4 से 5 घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। चरखी दादरी में हर दिन चार से पांच बार 30 से 45 मिनट के लिए बिजली कट लग रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें