इन मांगों पर बनी सहमति
1 एचएयू कुलपति को छह महीने की छुट्टी पर भेजा जाएगा। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी जांच करेगी।
2 रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को निलंबित किया जाएगा। इन लोगों को प्रशासनिक पदों से भी हटाया जाएगा।
3 डीएन पीजी डॉ. केडी शर्मा, कपिल अरोड़ा, डॉ.अतुल ढींगड़ा, डॉ. दलीप बिश्नोई को हटाया जाएगा।
4 चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर सुखबीर सिंह को सेवानिवृत्ति तक एचएयू मुख्य कैंपस से बाहर तैनात रखा जाएगा।
5 जिस प्रतिशत में विद्यार्थियों की फीस बढ़ेगी उसी हिसाब से स्कॉलरशिप बढ़ाई जाएगी।
6 यूनिवर्सिटी के 93वें संशोधन को रद्द किया जाएगा ।
7 जेआरएफ तथा प्रवेश परीक्षा से दाखिला लेने वालों की फीस समान होगी।
8 आंदोलन में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।
9 विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिषद में दो छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो विद्यार्थियों की ओर से ही चुने जाएंगे।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर रोमिल एनकाउंटर:कारोबारियों का डर दूर करने का प्रयास, आज फिर कराई जाएगी 45 जोन के शराब ठेकों की नीलामी