फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कृषि यंत्रों पर 50% तक मिलेगा अनुदान, 16 फरवरी तक करें आवदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान विभाग के पोर्टल पर 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 25 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों और मशीनों पर अनुदान दिया जाएगा। इनमें बैटरी, बिजली एवं सोलर आधारित घास काटने की मशीन, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टीटूल मशीन, स्वचालित स्प्रे मशीन, ट्रैक्टर लोडर, ट्रैक्टर संचालित साइलेज मशीन, उर्वरक छिड़काव मशीन, हाइड्रोलिक गांठ बनाने की मशीन, मल्टीक्रॉप बेड प्लांटर, सब-चालित धान रोपाई मशीन, लेजर लैंड लैवलर, रोटावेटर, आलू खोदने की मशीन, धान सुखाने की मशीन, मक्का निकालने की मशीन सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी 2024 एवं खरीफ 2025 की फसलों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक के पास ट्रैक्टर की वैध आरसी होनी चाहिए।
विज्ञापन

एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है तथा एक किसान को केवल एक ही मशीन का लाभ दिया जाएगा। पिछले तीन वर्षों में उसी यंत्र पर अनुदान ले चुके किसान पात्र नहीं होंगे। लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार ड्राॅ के माध्यम से किया जाएगा। चयन के बाद किसान अनुमोदित निर्माता या डीलर से मशीन खरीद सकेंगे। निर्माता या डीलर की ओर से ऑनलाइन भुगतान, निर्धारित वारंटी और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें