फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद हिसार को फिर सौगात देकर जाएंगे प्रभु

Wed, 21 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
करीब 11 महीने बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु एक बार फिर से हिसार को सौगात देने आएंगे। 22 सितंबर को रेल मंत्री हिसार से भिवानी के बीच रेल गाड़ी शुरू करेंगे। रेल मंत्री डिजिटल डिस्पले स्क्रीन बोर्ड की सेवा का शुभारंग करेंगे। साथ ही रेल मंत्री वॉशिंग यार्ड की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी लेंगे।
विज्ञापन

पिछले साल 27 अक्तूबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु पहली बार हिसार आए तो वॉशिंग यार्ड की सौगात देकर गए थे। करीब 11 महीने बाद 22 सितंबर को दूसरी बार हिसार आएंगे। इस बार भी रेल मंत्री खाली हाथ नहीं आएंगे। हिसार के लिए एक ट्रेन की सौगात लेकर आ रहे हैं। गाड़ी संख्या 54634 लुधियाना से चलकर हिसार प्रात: सवा ग्यारह बजे आती है। शाम पौने छह बजे यह गाड़ी धूरी के लिए रवाना होती है। यह रेलगाड़ी प्रतिदिन अब हिसार से रेलवे स्टेशन से भिवानी भी जाएगी। हिसार से 12 बजे भिवानी के लिए रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी। भिवानी से सायं चार बजे चलेगी और हिसार 5 बजकर 25 मिनट तक पहुंचेगी। इसके बाद यह धूरी के लिए रवाना होगी। इस रेलगाड़ी से हिसार, सातरोड़, हांसी, बवानीखेड़ा भिवानी के रेलयात्रियों को लाभ होगा।

इनका करेंगे उद्घाटन
रेल मंत्री की ओर से डिजिटल डिस्पले स्क्रीन का उद्घाटन किए जाने की तैयारी है। फिलहाल इसे शेड्यूल में नहीं डाला गया है। इसके अलावा हिसार रेलवे स्टेशन पर बिजली की स्वचालित सीढ़ियों का शिलान्यास भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


सांसद दुष्यंत ने रखी थी मांग
सांसद दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर मंडल अधिकारियों के साथ बैठक में इस रेल को हिसार से भिवानी तक बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इसे जल्द शुरू करने की मांग की थी। सांसद ने इस बारे में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी विचार विमर्श किया था। रेल मंत्रालय बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी है। वीरवार को औपचारिक तौर पर इस ट्रेन को शुरू किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही इस ट्रेन का शेड्यूल तय किया जाएगा।

रेल कोच केयर कांप्लेक्स का 70 प्रतिशत काम पूरा
करीब 11 महीने पहले 27 अक्तूबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल कोच केयर कांप्लेक्स की आधारशिला रखी थी। करीब 8 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए 18 महीने का समय तय किया गया था। करीब 11 महीने में 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मार्च 2017 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। पहले फेज में सिक लाइन यूनिट तथा वॉशिंग लाइन का काम काफी हद तक पूरा गया है। 22 सितंबर को सुरेश प्रभु इस कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी लेंगे।

हिसार-जयपुर लाइन का विद्युतीकरण
हिसार-जयपुर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का काम भी चल रहा है। इस काम को 2017 अंत तक पूरा करने की योजना है। इसमें पहले चरण में हिसार शहर में सातरोड तक पोल लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। सातरोड में रेलवे की ओर से सब स्टेशन बनाया जा रहा है। रेलवे की ओर से सुरेश प्रभु को इस कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर तैयारी
रेल मंत्री का शेड्यूल जारी होते ही रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पेयजल व्यवस्था, सफाई, रंग रोगन, सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर काम किया जा रहा है। बुधवार को रेलवे डीआरएस भी हिसार पहुंच जाएंगे। इसके बाद पूरे एरिया का अपने स्तर पर मुआयना करेंगे।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु का शेड्यूल मिल गया है। रेल मंत्री 22 सितंबर को हिसार स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां हिसार से भिवानी के बीच नई रेल गाड़ी को शुरू करेंगे। रेल कोच केयर कांप्लेक्स व रेलवे विद्युतीकरण के कार्यों की रिपोर्ट भी रिव्यू की जाएगी।
विज्ञापन

- राजीव सक्सेना, डीआरएम, बीकानेर रेल मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें